नगर निगम में अनुकंपा नियुक्ति मे 6 आश्रितों को मिले रोजगार के अवसर महापौर ने सौंपे नियुक्ति आदेश, निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने की दी प्रेरणा

0

नगर निगम में अनुकंपा नियुक्ति मे 6 आश्रितों को मिले रोजगार के अवसर
महापौर ने सौंपे नियुक्ति आदेश, निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने की दी प्रेरणा
कटनी।। नगर निगम में अनुकंपा नियुक्ति के तहत दिवंगत कर्मचारियों के 6 आश्रितों को नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए। इस अवसर पर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने सभी को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी तथा लगन के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा दी।
महापौर ने कहा कि नगर निगम की सेवाएं सीधे तौर पर आम नागरिकों से जुड़ी होती हैं, इसलिए प्रत्येक कर्मचारी को जिम्मेदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव नियुक्त कर्मचारी अपने कार्यों के माध्यम से नगर निगम की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में योगदान देंगे। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने भी नव नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम परिवार का हिस्सा बनने के बाद सभी कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण से ही नगर निगम की कार्यप्रणाली मजबूत होती है। इस अवसर पर उपायुक्त शैलेश गुप्ता सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अनुकंपा नियुक्ति के तहत मोहम्मद इशहाक अरशद (पिता स्वर्गीय मोहम्मद इदरीस) को उप-स्वच्छता पर्यवेक्षक, प्रियांशु जायसवाल (पिता स्वर्गीय अनुराग जायसवाल) को सहायक ग्रेड-3, अनीश मोहम्मद (पिता स्वर्गीय रफीक मोहम्मद) को भृत्य, श्रीमती दीपमाला कुंडे (पति स्वर्गीय राजू कुंडे) को सफाई संरक्षक, योगेश बर्मन (पिता स्वर्गीय महेश बर्मन) को भृत्य तथा रिंकु गौतेल (पिता स्वर्गीय नंदु गौतेल) को सफाई संरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed