धीरे-धीरे ही सही पर फिर बढ़ने लगा कोरोना का संक्रमण, बढ़ा दी जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता

0

धीरे-धीरे ही सही पर फिर बढ़ने लगा कोरोना का संक्रमण, बढ़ा दी जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता

कटनी ॥ कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे ही सही पर फिर से बढ़ने लगा है। इस महामारी से ठीक होने वालों की तुलना में संक्रमितों की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा ने बताया कि कटनी जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट रेट 99% है परंतु हम यह नहीं कह सकते हैं कि जिले में कोविड-19 शून्य हो गया है! कोविड-19 की रफ्तार है मगर मद्दी है!  हमारे यहां कोविड कें कुल 2323 केस है जिनमें सें 2282 लोगों कोबिड संक्रमण सें मुक्त हों चुके है ! जिनने 17 मरीज होम आईसुलेसन है , 4 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है ! वहीं कोरोना के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 21 है। 2 हजार 282 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। ये रिपोर्ट भयावह नही है ! हालांकि अभी भी रिकवरी रेट 99 फीसद है, हालांकि जैसे-जैसे संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, रिकवरी रेट भी गिरने लगा है। सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा ने कहा कि मशीन को लगाने में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति ना पैदा करें वर्तमान समय में समय में 60 वर्ष की उम्र तक के लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है ! वही 45 से 60 वर्ष के बीच गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को भी कोविड-19 की वैक्सीन लगाने का काम या जा रहा है! इस बीच में कुछ लोगों के द्वारा अनावश्यक रूप से यह दबाव बनाकर कोविड-19 की वैक्सीन  लगवाने का प्रयास किया जा रहा है ! सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा ने आग्रह किया है की यह वैक्सीन अभी केवल उम्र दराज लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को ही लगाई जा रही है! लिए अनावश्यक रूप से किसी भी प्रकार का दबाव बनाकर कोविड-19 वैक्सीन का गलत इस्तेमाल ना होने दें! जैन डॉ यशवंत वर्मा ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए लगातार हाथ धोते रहें और ज़रूरत पड़े, तभी किसी शख़्स के शारीरिक संपर्क में आएं.स्वच्छता बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है. भीड़भाड़ वाले इलाक़ों से बचें. आप मास्क भी पहन सकते हैं.छींकते या खांसते समय अपने चेहरे को ढककर रखें. अगर आपको शक है कि आपमें ऐसा कोई लक्षण है तो नज़दीकी अस्पताल में जाएं.!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed