समाधान एक दिन तत्काल सेवा व्यवस्था हेतु अधिकारी तैनात
संतोष कुमार केवट
अनूपपुर। अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने समाधान एक दिन तत्काल सेवा व्यवस्था के क्रियान्वयन हेतु लोक सेवा केन्द्र में उपस्थित होकर केन्द्र में प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु प्राधिकृत अधिकारियों एवं लिंक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन अधिकारियों में सोमवार को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के.के. वर्मा, मु.न.पा.अ. हरिओम वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सतीष कुमार जैन एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक डी.आर. बांधव, मंगलवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.पं. अनूपपुर वीरेन्द्रमणि मिश्रा, बी.आर.सी. अनूपपुर जगदीश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ईमरान सिद्दीकी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, बुधवार को तहसीलदार अनूपपुर भागीरथी लहरे, नायब तहसीलदार वृत्त फुनगा नीलेष सिंह धुर्वे, तहसीलदार श्रीमती भावना डेहरिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी सतीष कुमार जैन, गुरूवार को नायब तहसीलदार वृत्त फुनगा नीलेष सिंह धुर्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.पं. अनूपपुर वीरेन्द्रमणि मिश्रा, विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी शिरीष कुमार श्रीवास्तव एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक डी.आर. बांधव, शुक्रवार को मु.न.पा.अधिकारी अनूपपुर हरिओम वर्मा, बी.आर.सी.अनूपपुर जगदीष सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी भूपेन्द्र सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ईमरान सिद्दीकी, शनिवार को बी.आर.सी. अनूपपुर जगदीश सिंह, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अनूपपुर के.के. वर्मा, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक डी.आर. बांधव एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सतीष कुमार जैन की ड्यूटी लगाई गई है। प्रभारी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी व्ही.के. वर्मा की रिजर्व में ड्यूटी लगाई गई है।