निजी सोनोलॉजिस्ट सेंटर मे आउट सोर्सिंग के माध्यम से होंगी गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी, NHM ने निर्धारित राशि प्रदान करने दी सहमति

0

निजी सोनोलॉजिस्ट सेंटर मे आउट सोर्सिंग के माध्यम से होंगी गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी, NHM ने निर्धारित राशि प्रदान करने दी सहमति

कटनी॥ पिछले कई महीनों से गर्भवती माताओं के लिए बाधित हो रही सोनोग्राफी कार्य को व्यवस्थित स्वरूप देने कलेक्टर की कोशिशें कामयाब हुई। अब निजी सोनोलॉजिस्ट सेंटर मे आउट सोर्सिंग के माध्यम से गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी कराई जायेगी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं के सोनोग्राफी में आ रही दिक्कतों की समीक्षा की। उन्होने जिला चिकित्सालय में पदस्थ सभी 4 स्त्री रोग विशेषज्ञों को अल्पकालीन सोनोग्राफी प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए है। इसके अलावा वैकल्पिक व्यवस्था होने तक निजी सेंटर्स से सोनोग्राफी कराने की व्यवस्था कराने कलेक्टर श्री प्रसाद ने निर्देशित किया। इसके लिए आवश्यक राशि की मांग संचालक एन.एच.एम से करने का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। जिसके बाद संचालक ने आवश्यक राशि प्रदान की सहमति प्रदान भी कर दी है। कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देश के बाद सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा ने जिला चिकित्सालय में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ हर्षिता गुप्ता, डॉ सीमा शिवहरे, डॉ श्रद्धा द्विवेदी और डॉ सुनीता वर्मा को 14 दिवसीय अल्पकालीन सोनोग्राफी प्रशिक्षण दिलाने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक को पत्र लिखा है। व्यापक जनहित का उल्लेख करते हुए डॉ वर्मा ने पत्र में उल्लेखित किया है कि जिला चिकित्सालय में अनुमानतः 30 प्रसूता प्रतिदिन के मान से 25 कार्य दिवस के आधार पर 750 सोनोग्राफी प्रतिमाह होने का अनुमान है। प्रेषित पत्र में उल्लेखित किया गया है कि यहां पदस्थ रहे डॉ आर.के. आठ्या के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदोन्नति पश्चात रेडियोलाजिस्ट व सोनोलाजिस्ट का पद रिक्त है। जिस वजह से विगत तीन माह से रोगियो विशेषकर गर्भवती माताओं की जांच में कठिनाई आ रही है।
कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के बाद सिविल सर्जन द्वारा निजी क्षेत्र के सोनोलॉजिस्टों से चर्चा के बाद 499 रूपये प्रति रोगी के मान से दो निजी सेंटर्स ने सोनोग्राफी करने की सहमति दी है। इस आधार पर 750 संभावित महिलाओं की सोनोग्राफी के लिए आवश्यक राशि 3 लाख 75 हजार रूपये की आवश्यकता के आंकलन प्रस्ताव पर संचालक एन.एच.एम ने राशि प्रदान करने की सहमति प्रदान की है। इससे जिले की गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी में आ रहा व्यवधान दूर हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सूचकांक आधारित समग्र विकास को मिल रही गति* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 मार्च 2026/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गौरेला विकासखंड में 28 जनवरी से सूचकांक आधारित योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही निरंतर जारी है, जो आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को पूर्णतः इंडिकेटर आधारित बनाते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नियमित पूरक पोषण उपलब्ध कराना, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, सभी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था तथा पशुधन में एफएमडी टीकाकरण का पूर्ण कवरेज जैसे प्रमुख सूचकांक पर विशेष फोकस किया जा रहा है।इन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।विभागीय समन्वय, जनभागीदारी एवं सतत प्रयासों के माध्यम सशक्त, परिणामोन्मुख एवं जन-केंद्रित पहल के रूप में उभर रहा है, जो समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित मूल्यांकन कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण सत्रों के साथ की गई। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विशेष दिवसों से जोड़ते हुए सुनियोजित कार्ययोजना के तहत आगे बढ़ाया गया, जिससे अभियान में निरंतरता एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई। संपूर्णता अभियान के दौरान 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर, 11 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम, 28 फरवरीको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी तरह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 22 मार्च को विश्व जल दिवस और 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता को बढ़ावा दिया गया। अभियान के दौरान आगामी चरणों में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस,10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।