जिले के चार जनपदों में एनेमिया मुक्त बनाने हेतु चलाया गया विशेष अभियान
(शम्भू यादव) -9826550631
शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेंद्र सिंह के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.एस. सागर के मार्गदर्शन में शहडोल जिले को एनेमिया मुक्त बनाने के लिए जिले के 04 जनपद पंचायत ब्यौहारी, गोहपारू, जयसिंहनगर एवं बुढ़ार में विशेष अभियान चलाकर एनेमिया से ग्रसित महिलाओं को चिन्हांकन किया गया। चिन्हांकन के बाद आयरन गोली के साथ अतिरिक्त आयरन सक्रोज दवा दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.एस. सागर ने जानकारी दी कि गत दिवस जिले में कुल 112 एनीमिक महिलाओं को आयरन सुक्रोज लगाई गई। आयरन सक्रोज ऐसी दवा होती है, जिसे प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा खुद के निगरानी में बोतल के रूप में संबंधित मरीज को नस में दी जाती है। इस दवा से मरीज का 24 घंटे में हीमोग्लोबिन बढ़ जाता है और एनीमिया में सुधार हो जाता है। यह अभियान सतत जारी है और यह प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक गंभीर एनिमिया से पीडि़त महिलाओ को आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन देकर उन्हें एनिमिया रोग से मुक्त किया जा सके।