29 को श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन
(सीताराम पटेल)- 9977922638
ब्यौहारी। नगर के वार्ड नंबर-14 के स्थानीय सरस्वती मोहल्ला में श्रीरामचरित मानस पाठ एवं भंडारे का आयोजन 30 दिसम्बर को किया गया है। इस दो दिवसीय मानस पाठ व भंडारे के कार्यक्रम मंगलवार 29 दिसंबर को श्रीराम चरित मानस बैठकी और 30 दिसंबर को मानस विश्राम का कार्यक्रम पूर्ण होकर ब्राह्मण भोज एवं भंडारे का आयोजन दोपहर 01 से किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन श्री चिपाणनाथ मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम श्रीमती रुकमणी गुप्ता की पुण्यतिथि पर आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन बालकृष्ण गुप्ता, श्रीकृष्ण गुप्ता, शरद केसरी सहित समस्त प्रधान परिवार के सौजन्य से किया जा रहा है।