श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 17 मार्च से
संतोष कुमार केवट
अनूपपुर। जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत देवहरा में श्रीमद् भागवत कथा का संगीतमय आयोजन 17 मार्च से शुभारंभ हो रहा है, ग्राम देवहरा में निवास करने वाले डा. सुशील कुमार तिवारी के यहां यह आयोजन किया जाएगा जहां आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी के द्वारा यज्ञ, भागवत, ज्योतिष ममज्र्ञ तथा संस्थापक श्री श्याम सेवा आश्रम, छत्तीसगढ़ भवन, मथुरा द्वारा व्यास पीठ पर विराजमान होकर श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।
बालविदुषी भी करेगी वाचन
इस अवसर पर कथा वाचिका आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी की सुपुत्री बालविदुषी कुमारी शीघ्रता त्रिपाठी भागवत सिन्धू द्वारा भी कथा का भावपूर्ण वाचन किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य श्रोता श्रीमती सुशीला तिवारी एवं कैलाश प्रसाद तिवारी होंगे। श्रीमद् भागवत कथा का समापन 23 मार्च को पूर्णाहूति तथा भव्य भंडारे के साथ होगा। आयोजक डा. सुशील कुमार तिवारी ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।