पुलिस लाइन झिंझरी में तनाव मुक्ति शिविर का किया गया आयोजन

0

पुलिस लाइन झिंझरी में तनाव मुक्ति शिविर का किया गया आयोजन

कटनी। हमारी नकारात्मक सोच, बीती बातों को बार-बार याद करने, अहंकार, अपेक्षाएं आदि हमारी खुशी को छीन लेते हैं। हमें इन सब बातों को छोड़कर स्व चिंतन और परमात्मा चिंतन करना है, जिससे हमारी खुशी कभी नहीं जाएगी। कार्य व्यवहार में रहते हुए हर घंटे के बाद अच्छे और श्रेष्ठ विचारों का सर्जन करना है जिससे हमारी एनर्जी लेवल बढ़ेगा। तनाव को कम करने के लिए सकारात्मक चिंतन करना होगा। उक्त आशय के विचार झिंझरी स्थित पुलिस कार्यालय के मीटिंग हॉल में तनाव मुक्ति शिविर के अंतिम दिन सिविल लाइन प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बीके भारती बहन ने व्यक्त किए। एसपी सुनील कुमार जैन, एडिशनल एसपी मनोज केडिया के नेतृत्व आरआई लवली सोनी के संचालन में आयोजित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीके भारती बहन ने पुलिस अधिकारियों को कामेंट्री मेडीटेशन द्वारा शांति अनुभूति का अनुभव करवाकर परमशक्ति से स्वंय को जोड़कर तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखलाई। भारती बहन ने कहा कि तनाव जीवन का वह पहलू है जिसमें घुलकर हम तमाम शारीरिक और मानसिक बीमारियों की चपेट मे आते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed