पुलिस अधीक्षक ने जिले एवं प्रदेशवासियों को दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं, शांति एवं सौहार्द से पर्व मनाने की अपील

0

पुलिस अधीक्षक ने जिले एवं प्रदेशवासियों को दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं, शांति एवं सौहार्द से पर्व मनाने की अपील
कटनी।। होली पर्व के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने समस्त जिलेवासियों एवं प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने नागरिकों से होली को आपसी प्रेम, सौहार्द, शांति एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए कटनी पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील एवं प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन गश्त की जा रही है।
इसके साथ ही जिलेभर में सघन वाहन जाँच अभियान संचालित किया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि होली पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed