खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में जीपीएम जिले के तैराक दिखाएंगे दमछत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने तीन खिलाड़ियों को मिला है मौका

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 28 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ की‌ मेजबानी में खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स का आयोजन राजधानी रायपुर और अन्य शहरों में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में ‌‌गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से तैराकी खेल हेतु छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए तीन खिलाड़ियों को मौका मिला है।

जिला पैरा स्पोर्ट्स खेल संघ के महा सचिव दिनेश सिंह दाऊ ने बताया कि रोहित कुमार ग्राम पनकोटा 100 मीटर फ्री स्टाइल एवं 200 मीटर फ्री स्टाइल, सोमेश्वर सिंह धुर्वे ग्राम झाबर 100 मीटर बटर फ्लाई एवं मिडले रीले और मोहनी मरावी ग्राम देवरगांव 100 मीटर एवं मिडले रीले में दम दिखाएंगे और प्रदेश का नाम रौशन करेंगे। विदित हो कि पिछले माह आयो‌जित चयन ट्रायल में ये तीनों खिलाडी अस्थि बाधित दिव्यांग होने के बावजूद सामान्य खिलाडियों को मात देकर अपनी लोहा मनवाया था। खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में जिले के खिलाड़ियों का चयन पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न खेल संघों एवं सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed