प्रधानमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग से सांवेर के झाड़ू बनाने वाले छगनलाल और ग्वालियर की अर्चना से बातचीत कर सुनिधि योजना के बारे में जाना।

भोपाल । प्रधानमंत्री एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं फेसबुक लाइव के माध्यम से मध्य प्रदेश के शहरों में पटरी विक्रेताओं से बात कर उन को होने वाली समस्याओं एवं स्थिति की जानकारी ली। प्रदेश के शहरी पटरी विक्रेताओं से बातचीत कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने ग्वालियर की अर्चना शर्मा, रायसेन की सब्जी ठेला लगाने वाले डालचंद एवं इंदौर में सांवेर से छगन लाल वर्मा से बातचीत कर उनका हाल जाना। बातचीत के दौरान पीएम ने स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी ली। पीएम ने योजना का लाभ उठा रहे ग्वालियर में रहने वाली अर्चना जो टिक्की सेंटर चला कर अपना परिवार एवं अपने बीमार पति की देखभाल करती है, वही सांवेर के झाड़ू बनाने का काम करने छगनलाल से पूछा की वे इस योजन से वे लोग किस लाभ कमा रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण इंदौर के रविंद्र नाट्य गृह के साथ राजवाड़ा, 56 दुकान और मालवा मिल चौराहे पर हो रहा था। इस कार्यक्रम की सभी जरूरी व्यवस्थाएं सांवेर के एसडीएम कार्यालय के पास की गई थी। परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि इस योजना में जिले के 24184 पात्र हितग्राही है इनमें से 24176 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र दिया जा चुका है। बैंकों के द्वारा 10732 केस स्वीकृत कर 8200 ग्रहों को रुपए 10000 भी दिए जा चुके हैं। रविंद्र नाट्य गृह में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में हितग्राहियों को शासन की लोन योजना का लाभ दिया गया। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना में रुपये 10000 का ऋण दिया जा रहा है, जिसका ब्याज राज्य सरकार हितग्राही की ओर से भरेगी।