अवकाश में भी खुले रहेंगे कर भुगतान काउंटर नागरिक शनिवार–रविवार को भी जमा कर सकेंगे निगम के बकाया कर
अवकाश में भी खुले रहेंगे कर भुगतान काउंटर
नागरिक शनिवार–रविवार को भी जमा कर सकेंगे निगम के बकाया कर
कटनी।। नगर निगम ने करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिनों में भी बकाया करों के भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की है। अब नागरिक शनिवार और रविवार को भी प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक अपने लंबित करों का भुगतान कर सकेंगे।
राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर शनिवार 7 फरवरी को निगम कार्यालय के कक्ष क्रमांक 37 के साथ समस्त जोन कार्यालयों में कर भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा सुभाष चौक एवं मंगल नगर गेट के पास निर्धारित काउंटरों पर भी नागरिक बकाया कर जमा कर सकेंगे। इसी क्रम में रविवार 8 फरवरी को निगम एवं जोन कार्यालयों के साथ-साथ परोहा मार्केट रोशन नगर, मंगल नगर गेट के पास तथा इंदिरा नगर चौराहा स्थित काउंटरों पर भी कर भुगतान की सुविधा जारी रहेगी। इन काउंटरों पर नागरिक संपत्ति कर, जलकर सहित निगम के अन्य बकाया करों की राशि जमा कर सकते हैं।
निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवकाश के दिनों में उपलब्ध इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर अपने बकाया करों का भुगतान करें, जिससे नगर निगम के विकास कार्यों को गति मिल सके।