टीम इंडिया ने विश्वकप में जीत का लहराया परचम

0

                                   शहडोल की पूजा वस्त्रकार को चुना गया प्लेयर आफ द मैच

शहडोल। भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के बीच पहला वनडे न्यूजीलैंड में आज खेला गया, जिसे भारत ने 107 रन से जीत लिया। पहले वनडे में भारत ने पहले टॉस जीता और बल्लेबाजी करते हुए 244 रन बनाए हैं। भारतीय महिला क्रिकेटर एवं शहडोल की रहने वाली पूजा वस्त्रकार ने न्यूजीलैंड में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को मजबूती दी है। पूजा ने छठवें नंबर पर खेलते हुए 67 रन बनाए। शहडोल की पूजा वस्त्रकार को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

भारतीय महिला टीम की शतकीय साझेदारी ने पाकिस्तानी टीम के आगे एक मजबूत लक्ष्य रख दिया है। पूजा वस्त्रकार और राणा के स्मार्ट क्रिकेट ने भारतीय टीम को वापसी कराई है। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में जैसे ही पूजा वस्त्रकार क्रीज पर पहुंची उन्होंने धमाकेदार शुरुआत की। 59 बॉल में 65 रन बटोरे और पाकिस्तान की टीम पर दबाव बना दिया था।

महिला क्रिकेट विश्वकप 2022 में टीम इंडिया ने जीत के साथ टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है, टीम इंडिया ने अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को 107 रन के बड़े अंतर से मात दी, भारत की जीत में पूजा वस्त्राकर का बड़ा योगदान रहा, पूजा ने 67 रन की पारी खेली, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। मुकाबले के बाद भारत की कप्तान मिताली राज ने पूजा वस्त्राकर जमकर तारीफ की। शहडोल में रहने वाले पूजा वस्त्रकार के स्वजनों में खुशी का माहौल है। इन लोगों ने पूजा का पूरा मैच देखा। पूजा की बहन निशा वस्त्रकार कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई कि जब मेरी बहन न्यूजीलैंड में अपने बल्ले से रन बटोर रही थी। पूजा के पिता बंधनराम वस्त्रकार भी टीवी के सामने बैठकर अपनी बेटी का मैच देख रहे थे। जब कमेंट्री सुन रहे थे और उनकी बेटी पूजा का नाम उनके कानों में जा रहा था तो, उनके खुशी से आंसू झलक रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed