FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी दरोगा फरार है गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित

0

FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी दरोगा फरार है
गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित

कटनी ॥ लव स्टोरी, फिर दुराचार के आरोप में जबलपुर के बहुचर्चित दरोगा संदीप अयाची की गिरफ्तारी पर एसपी ने 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। आपको बता दें कि एक महिला कॉन्स्टेबल ने फरार टीआई संदीप अयाची पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सस्पेंड टीआई संदीप अयाची FIR दर्ज होने के बाद से लगातार फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगहों पर दबिश भी दी, लेकिन उन जगहों पर वह नहीं मिला। मामला पुलिस महकमे से जुड़ा हैं, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने अब आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। टीआइ संदीप अयाची की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने टीआई को पकड़ने के लिए अपने मुखबिरों को तैनात कर दिया है। इस पूरे मामलें की जांच एसआई मंजुषा धुर्वे को सौंपी गई है। आरोपित टीआइ संदीप अयाची की तलाश शुरू कर दी है। आरोपित को पकड़ने सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस पार्टियां भेजी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed