खदान में मिली लापता युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

0

खदान में मिली लापता युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
कटनी।। रंगनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगवां स्थित राय दरबार के पीछे बनी एक खदान में लापता युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन मोहन चौबे वार्ड निवासी बादल कोल 35 वर्ष, पिता बुद्धू कोल बीते दो दिनों से घर से लापता था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। इसी बीच सुबह करीब 12 बजे सूचना मिली कि बरगवां स्थित खदान में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है।
सूचना मिलते ही रंगनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया आशंका जताई गई कि यह लाश लापता युवक बादल कोल की हो सकती है। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाकर शिनाख्त कराई, जिसमें पुष्टि हुई कि खदान में मिली लाश बादल कोल की ही है।
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बादल कोल की हत्या कर शव को खदान में फेंका गया है। परिजनों की इस आशंका के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल रंगनाथ थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed