मुड़वारा स्टेशन के पास मिला नग्न अवस्था मे मिला अज्ञात युवक का शव, लावारिस हालत में पड़ा था शव, स्थानीय लोगों ने बताया नोंच रहे थे श्वान, जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच

0

मुड़वारा स्टेशन के पास मिला नग्न अवस्था मे मिला अज्ञात युवक का शव, लावारिस हालत में पड़ा था शव, स्थानीय लोगों ने बताया नोंच रहे थे श्वान, जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच

कटनी॥ मुड़वारा रेलवे स्टेशन के समीप टीटी रेस्ट हाउस के सामने गत रविवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव नग्न अवस्था में मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार टीटी रेस्ट हाउस के समीप ही एक युवक का शव पाया गया है, जो किसी विक्षिप्त व्यक्ति का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि लाश को श्वान नोंच रहे थे और इस मामले में ना तो जीआरपी पुलिस और ना ही कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई कर रही थी। जब कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में घटना की जानकारी वायरल की तब जाकर के कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और शव को कब्जे में लेकर के जांच शुरू की है।
उप निरीक्षक धनंजय पांडे ने बताया कि स्थानीय लोगों ने जानकारी दी है कि एक यहां पर विक्षिप्त युवक रह रहा था जो कपड़े नहीं पहनता था। मिट्टी घास उखाड़ कर अपने ऊपर डालता था और यहीं पर घूमता रहता था। 2-3 दिन पहले तक वह यहीं पर था। 2 दिन से उसका पता नहीं चल रहा था, जिसकी रविवार को लाश मिली है। युवक की मौत किन परिस्थितियाें में हुई है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। युवक की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। इस संबंद्ध में कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह में बताया कि सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया गया है। शिनाख्तगी के लिए शव मर्चुरी में रखवाते हुए जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह शव एक विक्षिप्त युवक का है। तीन दिन पहले तक वह यहीं पर घूम रहा था। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed