कलेक्टर ने बैगा बच्चों के साथ मनाया अपना जन्म दिन*
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 24 मार्च 2026/ कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने 23 मार्च सोमवार को अपने जन्म दिवस पर बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में विद्यार्थियों के साथ सादगी एवं आत्मीयता के साथ जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के साथ केक काटकर खुशियां साझा की तथा उनके साथ बैठकर भोजन किया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, दिनचर्या एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा की और उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की कुंजी है और कठिन परिश्रम से ही अपने सपनों को साकार किया जा सकता है। अपने जन्म दिवस पर कलेक्टर ने विद्यार्थियों को कॉपी, कंपास बॉक्स, पेंसिल आदि भी वितरण किए, जिससे विद्यार्थियों में खुशी एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, एसडीएम पेंड्रारोड श्री विक्रांत अंचल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री गोपेश मनहर, विद्यालय के प्राचार्य श्री पुष्परंजन सिंह राज एवं विद्यालय के शिक्षकों ने कलेक्टर को जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।