जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

0

 शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सोन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में दूरदराज से आए हुए लोगों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में वार्ड नंबर 10 निवासी धर्मदास बारी ने बताया कि मेरे द्वारा आराजी खसरा नंबर. 150/1 रकबा 66’73 वर्ग फिट भूमि पर 80 वर्ष से मकान एवं बाउंड्रीवॉल बनाकर कब्जा दखल किया जा रहा था। जिस पर मकान एवं बाउंड्री गिरा कर एक अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा दखल कर लिया गया हैए प्रार्थी द्वारा 12 जनवरी 2022 को इस प्रकरण की जांच रिपोर्ट सूचना के अधिकार के तहत चाही गई थी। प्रार्थी द्वारा 4 अप्रैल 2022 को पुन: जांच रिपोर्ट मांगी गई थी परंतु आज दिनांक तक उक्त भूमि संबंधी जांच रिपोर्ट नहीं दी जा रही है। जिस पर आवेदक ने न्याय की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने प्रकरण को संबंधित राजस्व अधिकारियों द्वारा तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

इसी प्रकार ग्राम हिरवार पोस्ट कुआं थाना पपौध तहसील ब्यौहारी के निवासी रविंद्र सिंह ने कलेक्टर को आवेदन देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सचिव राम सजीवन सिंह द्वारा मृतक केशव प्रसाद मिश्रा जिनकी मृत्यु 12 जुलाई 2015 को हो चुकी है जिनके नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुल 70 हजार रुपए की राशि आहरण किया गया है। मृतक केशव प्रसाद मिश्रा का मृत्यु प्रमाण पत्रए परिवार आईडी प्रमाण पत्र एवं पीएम आवास स्वीकृति की भी उन्होंने कलेक्टर को जानकारी प्रदान की। जिस पर कलेक्टर ने प्रकरण की जांच कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर को ग्राम गोरतारा निवासी पुनिया बाई पनिका ने आवेदन देकर बताया कि वो जनजातीय गरीब महिला हैए  विद्युत विभाग द्वारा उनके घर का कनेक्शन बंद कर दिया गया हैए पूछने पर बताया गया कि उनका बिजली का बिल 50 हजार रुपए से अधिक बकाया है। आवेदक श्रीमती पुनिया बाई ने बताया कि घर में हम दोनों बुजुर्ग दंपत्ति रहते हैं और हमारे बिल में त्रुटि प्रतीत होती है और इतनी अधिक राशि जमा करने में असमर्थ है और उन्होंने मदद हेतु कहा। इस पर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की आवेदन भेज कर आवश्यक कार्यवाही कर विद्युत जोडऩे के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सेन्दुरी के तनगू पटेल, ग्राम पंचायत हर्राटोला के इंद्रपाल सिंह,  ग्राम भन्नी निवासी मीना सिंह आवेदकों ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करते हुए अपनी समस्याएं सुनाई। कलेक्टर ने सभी की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 35 आवेदकों ने अपनी समस्याएं सुनाई। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर  दिलीप कुमार पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा, उपसंचालक कृषि अमर सिंह बघेलए सहायक संचालक उद्यान मदन सिंह परस्ते, जनजातीय कार्य विभाग एम.एस. अंसारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

*******

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed