निगम ने बस स्टैंड की दुकानों पर की बड़ी कार्रवाई बकाया किराया नहीं जमा करने पर तीन दुकानें सील दुकानों पर जड़ा ताला
निगम ने बस स्टैंड की दुकानों पर की बड़ी कार्रवाई
बकाया किराया नहीं जमा करने पर तीन दुकानें सील दुकानों पर जड़ा ताला
कटनी।। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले बकाया करों की वसूली को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। निगम स्वामित्व वाले बस स्टैंड परिसर की तीन दुकानों में लंबे समय से किराया बकाया होने पर ताला लगा दिया गया। राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक के अनुसार, दुकान नंबर 62 पर अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक 16,989 रुपये, दुकान नंबर 9 पर इसी अवधि का 17,866 रुपये तथा दुकान नंबर 47 पर जनवरी 2025 से मार्च 2026 तक 9,850 रुपये किराया बकाया था। कई बार नोटिस जारी करने और लोक अदालत के माध्यम से 31 मार्च तक दी जा रही छूट की जानकारी देने के बावजूद संबंधित दुकानदारों ने भुगतान नहीं किया। निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बकाया वसूली का अभियान आगे भी जारी रहेगा और डिफॉल्टरों पर इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही करदाताओं से समय पर भुगतान कर कार्रवाई से बचने की अपील की गई है।