टीबी जागरुकता अभियान रथ को जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 24 मार्च 2026/विश्व क्षय दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा ने टीबी जागरुकता अभियान रथ को जिला पंचायत कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान रथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर क्षय रोग (टीबी) के लक्षण, अभियान का उददेश्य, उच्च जोखिम समूह के व्यक्तियों का मापदंड के बारे में जानकारी देगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विभा टोप्पो सहित स्वास्थ्य स्टॉफ उपस्थित थे।