हनुमान जन्मोत्सव में समूचा नगर गौरेला भक्तिमय हुआ
गौरेला पेंड्रा मरवाही/ गौरेला
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सर्व हिंदू समाज गौरेला के तत्वावधान में भगवान हनुमान जी की विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
शाम पांच बजे गौरीशंकर महादेव मंदिर अमरकंटक रोड पुराना गौरेला से हनुमान जी की शोभायात्रा आरंभ हुई, शोभायात्रा में बच्चे युवा बुजुर्ग महिला भारी संख्या में शामिल हुए। बहुत धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक एवं धार्मिक झांकियां बनकर खूबसूरत प्रदर्शन किया गया, कलाकारों ने शंकर भगवान, काली माता आदि का स्वरूप रच कर सुंदर प्रस्तुति दी जिसको देखने के लिए समूचा नगर उमड़ पड़ा। शोभायात्रा में नाना प्रकार की लाईट व्यवस्था, आतिशबाजी ने चार चांद लगाया।
आकर्षण का केंद्र रहा अविस्मरणीय दृश्य था एक बड़े से पिंजरे में बंद गाडजिला जिसे एक क्रेन के माध्यम से लटकाकर भ्रमण कराया गया, नगर के लिए यह प्रथम आकर्षण बना।
शोभायात्रा का जगह जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों को जगह-जगह कोल्डड्रिंक, पोहा, पानी, फल आदि वितरित किया गया।
नगर भ्रमण करते हुए शोभायात्रा का विराम संजय चौक में हुआ जहां महाआरती की गई।