सिद्ध शक्तिपीठ गिरारी से पेंड्रा तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, पूरे मार्ग में हुआ भव्य स्वागत

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

600 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण का केंद्र

 

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। नवरात्रि के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा दिनांक 22 मार्च 2026 को भव्य चुनरी यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई। यह यात्रा गिरारी स्थित सिद्ध शक्तिपीठ से प्रारंभ होकर पेंड्रा दुर्गा मंदिर तक निकाली गई।

इस दौरान लगभग 600 मीटर लंबी चुनरी श्रद्धा और आस्था का विशेष आकर्षण रही, जिसने पूरे क्षेत्र में भक्ति का अद्भुत वातावरण निर्मित किया।

इस पावन यात्रा में हजारों की संख्या में माताएं-बहनें देवी स्वरूप में शामिल हुईं, जिन्होंने भक्ति, आस्था और श्रद्धा का अद्वितीय संगम प्रस्तुत किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा का पुष्प वर्षा एवं आरती के साथ भव्य स्वागत किया गया, साथ ही श्रद्धालुओं को फल एवं प्रसाद का वितरण भी किया गया।

यात्रा के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं एम्बुलेंस की समुचित व्यवस्था भी मौजूद रही।

यह यात्रा विश्व शांति, सद्भाव एवं कल्याण के उद्देश्य को लेकर निकाली गई, जिसने समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।

उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता गण:

स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य एवं संत महानंद जी के मार्गदर्शन में यह यात्रा सम्पन्न हुई।

शुभम नाग (छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक, बजरंग दल), सौरभ देवांगन (प्रांत सुरक्षा प्रमुख), प्रणव कुमार मरपच्ची (विधायक, मरवाही), राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह (जिला पंचायत उपाध्यक्ष), हर्ष छाबरिया (जिलाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद), प्रकाश साहू (जिला मंत्री), सागर पटेल (जिला संयोजक, बजरंग दल)

तथा अन्य प्रमुख कार्यकर्ता—

निखिल परिहार, श्रीमती सरोज पवार, प्रिया त्रिवेदी, शिखा सिंह, अनीता मांझी, विमला वासुदेव, नवीन विश्वकर्मा, भूपेंद्र चौधरी, दीपक कश्यप , प्रदीप कुमार, दिलीप विश्वकर्मा,विनय पांडे, शुभम गुप्ता, अनुराग पांडे, दीपक विश्वकर्मा, बृजेश पुरी, रविन्द्र कुमार, राजा कश्यप , पुरन यादव, राहुल साहू, आदित्य सोनी, दिशा मानिकपुरी, कुसुम गौतम उपस्थित रहे।

आयोजकों ने इस सफल आयोजन हेतु सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों, प्रशासन एवं नगरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed