शहडोल में बनेगा टापू
(सुनील मिश्रा) -9755476196
शहडोल।शहडोल में अब पर्यटन विकसित करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। बाणसागर डैम से सटे दो गांवों के टापू को विकसित करने की प्लानिंग है। कलेक्टर ने पहल करते हुए दो जगहों की भूमि को पर्यटन विभाग को ट्रांसफर की है। सबकुछ सही रहा तो आने वाले दिनों में यहां पर्यटन विभाग बेहतर तरीके से टापू विकसित करेगा। प्रशासन और पर्यटन विभाग ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जिला प्रशासन ने सरसी गांव और पहाडिय़ा गांव में भूमि पर्यटन विभाग को दी है। ये दोनों गांव बाणसागर डैम से लगे हुए हैं।
रोजगार के साथ विकास
शहडोल के इन दोनों गांवों में पर्यटन की दिशा में टापू तैयार होने से जहां एक ओर ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में विकास को उड़ान भी मिलेगी। बाणसागर डैम का टापू संभाग में पहला प्रयोग होगा। ये दोनों गांव शहडोल के साथ ही रीवा से नजदीक होने की वजह से पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।
