गरीब आदिवासी की जमीन पर दबंगों ने किया है कब्जा शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद फरियादी पहुंचे इंटक कार्यालय
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला पेंड्रा मरवाही/ गौरेला- किसान आदिवासिय पहुंचे ज़िला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक मामला ग्राम पंचायत पढ़खुरी थाना गौरेला का है किसान राम भजन ओट्टी जिसकी जमीन पर जबरजस्तीं प्रेम सिंग खुसरो निवासी लपटा थाना जैतहरी मध्यप्रदेश अपने साथी राम सिंग मरावी के साथ मिलकर कब्जा कर फसल काटते हैं गरीब किसान राम भजन ओट्टी अपने दादी भंवर सिंग मरावी को खेती करने के लिए दे रखा है लेकिन उसके जमीन को प्रेम सिंग खुसरो राम सिंग मरावी जबरजस्तीं कब्जा कर फसल काटते हैं और मना करने पर जान से मरवा देने की धमकी देते हैं कई बार लड़ाई झगड़ा होने के बाद गरीब किसान ने थाना गौरेला में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन थाना गौरेला से कोई कारवाई नहीं की गई किसान ने बताया कि उल्टा उस समय थाना प्रभारी कोई नेताम साहब थे जो हमि लोगों को अंदर करने की धमकी दे रहे थे जिसके कारण दुबारा हम कहीं नहीं गए बाद में गांव के लोगों ने बताया कि गरीब मजदूर की आवाज उठाने वाले संगठन राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का जिला कार्यालय में जाकर अपनी परेशानी बताएं जिसके बाद आज इंटक जिला कार्यालय में आकर लिखित में शिकायत दिए शिकायत लेने के बाद इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने किसानों की शिकायत लेने के बाद इंटक परिवार के लोगों से मामले की पूरी जानकारी जुटाने का निर्देश दिया है साथ ही किसानों को सारे दस्तावेज लेकर दो दिन बाद बुलाया है जमीन की रजिस्ट्री का सारा दस्तावेज शिकायत पर किसानों ने लगाया है अब देखना होगा कि गरीब किसान को उसका हक आधिकार दिलाने में इंटक परिवार सफल हो पाता है या नहीं शिकायत देने के बाद थाना से कोई कारवाई नहीं होना और उल्टा प्रार्थी को हो अन्दर करने की धमकी देना ये बात किसी और तरफ इशारा करता है जिसके लिए दो दिन इंतजार करने की बात कही इंटक प्रदेश सचिव जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने