ब्लाक कांग्रेस कमेटी गौरेला कमेटी की सूची जारी हुई, कैलाश बाबा साठेय कुक्कू को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व मिला
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला पेंड्रा मरवाही/ गौरेला – संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ में जिला, ब्लाक, बूथ लेवल पर बहुत बड़े फेरबदल कर रही है।
इसी तारतम्य में जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के ब्लाक कांग्रेस कमेटी गौरेला के अध्यक्ष बलबीर सिंह करसायल पप्पू ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए सूची को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा के लिए प्रेषित किया था, सूची को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गेंदू की अनुशंसा पर जारी कर दिया गया है।

जिसमें नवीन कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई।
इन सभी की नियुक्ति पर कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएं दी।