6 वर्षों से शासकीय भवन पर कब्जा धारी एपीओ पर शिकायत की बात कार्यवाही
अनिल तिवारी
जयसिंहनगर।ज्ञात हो कि विगत कुछ महीनों से जनपद पंचायत जयसिंहनगर में पदस्थ एपीओ दिवाकर सिंह के भ्रष्ट तानाशाही कार्य को देखते हुए भाजपा के मंडल अध्यक्ष राम नारायण पांडे ने शिकायत की थी। शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देशन पर एपीओ दिवाकर सिंह का हुआ स्थानांतरण। जयसिंह नगर में पदस्थ एपीओ दिवाकर सिंह के खिलाफ लगातार कई महीनों से भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही थी, और इनके द्वारा जनपद के शासकीय आवास को 6 वर्षों से कब्जा करके रखा गया था। जिसे लोकप्रिय कलेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने संज्ञान में लेते हुए एपीओ दिवाकर सिंह का स्थानांतरण बुढार कर दिया है । कई बार इस मामले को अखबार के माध्यम से प्रकाशित होता रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राम नारायण पांडे द्वारा एपीओ दिवाकर सिंह के कार्यप्रणाली के विरुद्ध कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की गई थी । मामले को संज्ञान में लेते हुए दिनांक 12-05-2021 को पत्र क्र./जि./पं./मनरेगा/स्था./2021/1627 द्वारा आदेश जारी करते हुए, एपीओ दिवाकर सिंह का स्थानांतरण बुढार जनपद के लिए कर दिया गया। जबकि नवीन एपीओ की पदस्थापना जयसिंहनगर में मनोज कुमार मिश्रा को प्रभार सौंपा गया हैl नियमत: आवास प्रदाय का प्रावधान रेगुलर कर्मियों के लिए है । एपीओ दिवाकर सिंह रेगुलर कर्मी नहीं थे, इनकी भर्ती मनरेगा द्वारा हुई थी, ना ही इन्होंने आवास के लिए नियम अनुसार कलेक्टर की अनुमति ली थी और ना ही भवन का किराया विगत लगभग 6 वर्षों से दिया गया है। ऐसे में पैनल रेंट में किराया लेने का जो शासकीय प्रावधान है, इनके अन्यत्र स्थानांतरित हो जाने से अब यह सवाल खड़ा होता है, कि आखिर अब भवन का किराया कौन देगा। जबकि रेगुलर कर्मियों के लिए यह नियम है, कि वह आवास पर रह सकते हैं बाकायदे उनके वेतन से भवन का किराया काटे जाने का प्रावधान है। किंतु एपीओ दिवाकर सिंह संविदा कर्मी है ही नहीं और फिर मनरेगा कर्मी होने के पश्चात भी आवास के लिए इन्होंने कोई अनुमति नहीं ली। और ना ही कोई किराए की अदायगी कीl भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनारायण पांडे द्वारा उक्त मामले की शिकायत की गई थी