3 फरवरी मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर स्वयं करेंगी जनसुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रयास

0

3 फरवरी मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर स्वयं करेंगी जनसुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रयास
कटनी।। आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए महापौर श्रीमती सूरी द्वारा एक सराहनीय और संवेदनशील पहल की जा रही है। नवाचार के तहत मंगलवार 3 फरवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नगर निगम कार्यालय के मेयर-इन-काउंसिल कक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें महापौर स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सुनेंगी और उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के प्रयास किए जाएंगे।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे, जिससे आमजन को अनावश्यक भटकाव से राहत मिल सके। इस पहल से नागरिकों को सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा और प्रशासनिक पारदर्शिता के साथ-साथ जवाबदेही भी मजबूत होगी।
उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी को आयोजित पहली महापौर जनसुनवाई में 26 नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं, जिनमें से 9 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट नागरिकों ने निगम प्रशासन एवं महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया था।
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे 3 फरवरी को निर्धारित समय पर अपने आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ जनसुनवाई में उपस्थित हों, ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। महापौर की यह पहल नागरिक हितों के प्रति सकारात्मक सोच और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed