आपसी सौहार्द्र के साथ नगर निगम परिवार का होली मिलन समारोह संपन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पत्रकारों की रही विशेष मौजूदगी

0

आपसी सौहार्द्र के साथ नगर निगम परिवार का होली मिलन समारोह संपन्न
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पत्रकारों की रही विशेष मौजूदगी
कटनी।। रंगों के पावन पर्व होली और रंगपंचमी के अवसर पर नगर निगम परिवार द्वारा रविवार को कटाए घाट स्थित सुरम्य पार्क में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम हर्षोल्लास, सौहार्द्र और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। रंग पंचमी के अवसर पर आयोजित इस समारोह में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, कलेक्टर आशीष तिवारी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, पुलिस अधीक्षक, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, उपायुक्त शैलेश गुप्ता भाजपा मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ला, पत्रकार विवेक शुक्ला, भवानी तिवारी, संजय अग्रवाल, रोहित सेन, अंकुश रजक, तपन निषाद तथा पिंटू चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं मीडिया प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, भाईचारे तथा सामाजिक सौहार्द्र का संदेश दिया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का भी पर्व है। ऐसे आयोजन लोगों को करीब लाने और सकारात्मक वातावरण बनाने का कार्य करते हैं।
वहीं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सभी को होली और रंगपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम परिवार शहर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक टीम भावना के साथ कार्य कर रहा है। इस प्रकार के आयोजन आपसी समन्वय, सहयोग और संगठन की भावना को और मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर उत्सव का आनंद लिया। नगर निगम परिवार द्वारा आयोजित इस होली मिलन समारोह में रंगों, उमंग और अपनत्व का सुंदर संगम देखने को मिला, जहां सभी ने मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed