पुलिस का रातभर कहर भागने का हर रास्ता बंद, बदमाशों की हर चाल नाकाम सर्जिकल स्ट्राइक में 100 जवानों की घेराबंदी, 15 बदमाश सीधे जेल

0

पुलिस का रातभर कहर भागने का हर रास्ता बंद, बदमाशों की हर चाल नाकाम
सर्जिकल स्ट्राइक में 100 जवानों की घेराबंदी, 15 बदमाश सीधे जेल
कटनी।। अपराधियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई छेड़ते हुए पुलिस ने बीती रात ऐसा जबरदस्त काम्बिंग ऑपरेशन चलाया, जिसने बदमाशों के होश उड़ा दिए। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के सख्त निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया अब अपराधियों के लिए जिले में कोई पनाह नहीं बची है। ऑपरेशन से पहले कंट्रोल रूम में रणनीति तैयार की गई और फिर रात होते ही पुलिस की टीमें रीठी, कुठला और खरोला के आपराधिक ठिकानों पर टूट पड़ीं। उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में करीब 100 पुलिसकर्मियों ने एक साथ दबिश दी।
इस बार पुलिस पूरी तैयारी के साथ मैदान में थी ड्रोन कैमरों से आसमान से नजर, और जमीन पर चारों ओर से घेराबंदी। नतीजा ये हुआ कि भागने की फिराक में बैठे बदमाशों के सारे रास्ते बंद हो गए और एक-एक कर 15 फरार आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गए।
बरामदगी ने खोली अपराध की पूरी पोल
07 पेटी अवैध शराब का बड़ा जखीरा,01 भरमार बंदूक, 02 कारतूस और 01 एयर गन,भारी मात्रा में धारदार हथियार, 2500 से 3000 नकली सोने के सिक्के,बड़े फर्जीवाड़े का संकेत,15 संदिग्ध मोटरसाइकिल जब्त। पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई से साफ हो गया है कि जिले में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क पर अब सीधा प्रहार शुरू हो चुका है। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ जारी है और उनके पुराने मामलों की फाइलें भी दोबारा खोली जा रही हैं। पुलिस ने दो टूक कहा है या तो अपराध छोड़ दो, या फिर जेल के लिए तैयार रहो। आने वाले दिनों में ऐसे और भी आक्रामक ऑपरेशन चलाए जाएंगे, जिससे अपराधियों की कमर पूरी तरह तोड़ दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *