मुकेश दुबे के जन्मदिन को महाउत्सव मनाने का एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया नगर गौरेला वासियों ने
gpm/ गौरेला ठाकुर घनश्याम सिंह / मो शाकिब खान
नगरपालिका परिषद गौरेला के ऊर्जावान और लोकप्रिय अध्यक्ष मुकेश दुबे का दिनांक 13 मार्च को जन्मदिन दिन है।
जन्मदिन के दिन को यादगार बनाने के लिए समूचा नगर उत्साहित है,नगर के लोगों का कहना है कि हर वर्ग के शुभचिंतक एवं हर किसी के लिए समय पर मदद के लिए खड़े रहने वाले नगर के बेटे का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया जाएगा।
नगर में तैयारी – गौरेला नगर को नगरवासियों ने अपनी शुभकामनाएं देने के लिए फ्लेक्स पोस्टर से सुसज्जित किया है, चौक चौराहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं।
राजनीतिक समर्थकों ने कार्यक्रम रखा है – मुकेश दुबे भाजपा पार्टी के बड़े नेता हैं इनके जन्मदिन पर समर्थकों ने नगर के चौक चौराहे, पर स्वागत एवं केक काटने का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया है।
वार्ड वासियों की तैयारी – नगरपालिका परिषद गौरेला के 15 वार्डों में पार्षद गणों सहित वार्ड वासियों ने भी जोरदार तैयारी की है, वार्ड वासियों ने बताया कि अपने अध्यक्ष के कर कमलों से केक कटवाकर मिठाई खिलाकर माल्यार्पण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करेंगे।