तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ ने नव नियुक्त बीईओ श्री संजय वर्मा का हार्दिक स्वागत और सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया।
मोहम्मद शाकिब खान, मुख्य संवाददाता, गौरेला, गौ.पे. म
दिनांक 23/03/2026
मरवाही: छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, तहसील शाखा मरवाही के प्रतिनिधिमंडल ने नव पदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) श्री संजय वर्मा से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय सम्मान किया।
मुलाकात के दौरान कर्मचारी संघ ने बीईओ श्री वर्मा के उज्जवल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। संघ के स्वागत और सम्मान से अभिभूत होकर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संजय वर्मा ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षा और कर्मचारियों के हितों से जुड़े हर सकारात्मक कार्य में कर्मचारी संघ को उनका पूरा सहयोग मिलेगा।
इस सौजन्य मुलाकात और सम्मान कार्यक्रम में संघ के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:
इंद्रपाल चंद्रा (तहसील अध्यक्ष)
विनोद राय (जिला उपाध्यक्ष)
कुवारे लाल गुप्ता (सचिव)
एस एल कुर्रे
गंगाराम पुरी
राकेश गुप्ता
रविंद्र मिश्रा इनके अलावा अन्य कई कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।