3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने को आया फिर भी सफाई कर्मियों की समस्या बरकरार,भविष्य निधि और राज्य कर्मचारी बीमा से वंचित सफाई कर्मी
बरगवां।नगर परिषद बरगवां अमलाई में फिर एक बार स्वच्छता अभियान के सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए निरंतर 3 वर्षों से आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे लगभग 80 कर्मचारी कार्यरत हैं। आउटसोर्स ठेकेदार के द्वारा सफाई कर्मियों को शासन के द्वारा मिलने वाली भविष्य निधि राशि और राज्य कर्मचारी बीमा का लाभ नहीं दिया जा रहा है 2 वर्ष होने को आए आज तक इन कर्मचारियों के खाते में भविष्य निधि पीएफ की राशि नहीं जमा की गई फिर भी नगरीय प्रशासन व्यवस्था इस कदर प्रभावित वह लाचार है जिसमें मुख्य नगर पंचायत अधिकारी एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष के द्वारा किसी भी प्रकार का ठेकेदार को लेकर हस्तक्षेप नहीं किया जाता है जिसके कारण निरंतर सेवा दे रहे सफाई कर्मियों के साथ अन्याय पूर्ण आचरण बदस्तूर जारी है जिसको लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मियों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन स्थानीय निकाय एवं ठेकेदार को इस समस्या से अवगत कराते हुए अपने हित मैं मैं समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाए जाने की बात कही। सफाई कर्मियों का कहना है कि अगर हमारी इस जायज मांग को पूरी ना की जाएगी तो नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।आउटसोर्स कर्मचारी सफाई कर्मियों को कार्य पर उतरने से पहले ठेकेदार के द्वारा किए गए अनुबंध के अनुरूप इन सफाई कर्मियों को उनके हक का भविष्य निधि एवं राज्य कर्मचारी बीमा का लाभ देना अनिवार्य है लेकिन ठेकेदार के द्वारा अपनी मनमौजी हरकतों को लेकर नगर परिषद के कर्मचारी एवं अधिकारियों की मिली भगत से गरीबों का हक डकार ने लगा है।