राष्ट्रीय राजमार्ग में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने यातायात पुलिस कर रही लगातार हर संभव प्रयास
राष्ट्रीय राजमार्ग में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने यातायात पुलिस कर रही लगातार हर संभव प्रयास
कटनी।। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में महाकुंभ प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं राष्ट्रीय राजमार्ग में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस लगातार हर संभव प्रयास कर रही है एवं लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम द्वारा बायपास पर सड़क दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होने पर थाना प्रभारी यातायात अपने यातायात बल एवं बस स्टैंड चौकी प्रभारी अपने बल के साथ मौके पर पहुंचे बस में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया एवं क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को निकाल कर सुरक्षित खड़ा कराया गया। मौके पर ही द्वारा गांव मोड़ के कट प्वाइंट पर 06 लेयर व्हाइट रेडियम रंबल स्ट्रिप बनवाई गई ताकि आगामी भविष्य में उक्त स्थान पर इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।