सेंध लगाकर घर में घुसे चोर, जेवरात पार

0

आशीष कचरे 9406677672
शहडोल। जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ दिनों दिन बढ़ते जा रहा है। थाना पुलिस की लचर
कार्यप्रणाली के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। एक बार फिर
चोरों ने पुलिस के सुस्त कार्यशैली का फायदा उठाते हुए कनाड़ी गांव में सेंध मारकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया
है। चोरों ने कनाड़ी ग्राम निवासी अंगद शर्मा के पुराने घर के पीछे के हिस्से में सेंध मारकर बीती रात अंदर घुसे। चोर
भीतर रखी पेटी में मौजूद सोने-चांदी के जेवर व नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिजन उठकर पुराने घर में गए
तो देखा पीछे की ओर सेंध लगी हुई थी, जिसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके
पर पहुंची।
पीडि़त का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होती है, जिससे आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। थाना
प्रभारी विनय सिंह गहरवार मुख्यालय में नहीं बल्कि शहडोल में निवास स्थान बनाए हुए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर
जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *