सोना-चांदी नहीं, चोरों ने लूटी रसोई की साँस .रात के अंधेरे में गैस गोदाम बने निशाना सिलेंडर गैंग बेनकाब 100 से ज्यादा गैस सिलेंडर चोरी

0

सोना-चांदी नहीं, चोरों ने लूटी रसोई की साँस .रात के अंधेरे में गैस गोदाम बने निशाना
सिलेंडर गैंग बेनकाब 100 से ज्यादा गैस सिलेंडर चोरी

जिले में अपराध की दुनिया का एक चौंकाने वाला और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां आमतौर पर चोर सोना, चांदी और नकदी पर हाथ साफ करते हैं, वहीं जिले में सक्रिय एक गिरोह ने दैनिक जीवन की सबसे जरूरी वस्तु गैस सिलेंडर को ही अपना निशाना बना लिया। चोरी की दुनिया का एक ऐसा सच, जिसने सबको चौंका दिया है…यहाँ चोरों ने ना सोना-चांदी चुराई,ना ही नकदी… बल्कि निशाना बनाया गया आम आदमी की रसोई को.जिले में सक्रिय था एक सिलेंडर चोर गिरोह जो गैस गोदामों से 100 से ज्यादा सिलेंडर चोरी कर रातों-रात करोड़पति बनने का सपना देख रहा था। बड़वारा, बिलहरी, एनकेजे और कुठला थाना क्षेत्र में एक के बाद एक गैस गोदाम बने निशाना और रसोई की आग बुझाने की साजिश रच दी गई। 17 जनवरी की रात बिलहरी भारत गैस गोदाम से 44 सिलेंडर चोरी और यहीं से शुरू हुई पुलिस की सबसे तेज़ कार्रवाई।
कटनी।। बड़वारा, बिलहरी, एनकेजे और कुठला थाना क्षेत्रों में गैस गोदामों से 100 से अधिक सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह पिकअप वाहन और बाइक से वारदात को अंजाम देता था। 17 जनवरी 2026 की दरमियानी रात बिलहरी स्थित भारत गैस गोदाम से 44 सिलेंडर चोरी की घटना ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने सघन विवेचना शुरू की। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कन्हवारा विजयराघवगढ़ रोड पर संदिग्ध पिकअप का पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह कोई साधारण चोरी नहीं, बल्कि संगठित सिलेंडर चोरी गिरोह है। अब तक पुलिस ने भारत गैस के 24 सिलेंडर,इंडेन गैस के 28 सिलेंडर,HP कंपनी के 03 सिलेंडर,चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन,पल्सर मोटरसाइकिल,कुल बरामद मशरूका की कीमत लगभग 14 लाख, 47 और सिलेंडर की तलाश जारी। पुलिस ने सिलेंडर चोरी गिरोह के मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जिनमें चोरी करने वाले ही नहीं बल्कि चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी भी शामिल है।
यह गिरोह अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गैस गोदामों को निशाना बनाता रहा, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह एक सुनियोजित और पेशेवर आपराधिक गिरोह था।
गिरफ्तार आरोपियों में सन्नी दाहिया पिता सुखी लाल दाहिया निवासी कछगवां विजयराघवगढ़,मनोज उर्फ रोहित यादव पिता रामप्यारे यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम छैघरा थाना कुठला, संदीप काछी पिता बालिक राम उम्र 27 साल निवासी ग्राम छैघरा थाना कुठला, कुती उर्फ सलोक कुमार कुशवाहा पिता सुरेश कुशवाहा उम्र 18 साल निवासी ग्राम जोबीकला थाना कुठला, मंजू उर्फ जयदेव पटेल पिता मेवा लाल पटेल उम्र 33 साल ग्राम जोबी कला थाना कुठला वही नासिर हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन निवासी लमतरा के द्वारा चोरी के सिलेण्डर खरीदा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed