कोरोना से जिले में तीसरी मौत, सक्रिय आंकड़ा पहुंचा 380
शहडोल।जिले में कोरोना ने दहशत बना रखी है। आंकड़ों में जबरदस्त तेजी भी आने लगी है। शहर के आंकड़ों में बाजार के कई हिस्सों में संक्रमित के बैनर पोस्टर देखे जा सकते हैं वहीं जिले में आज संक्रमण से तीसरी मौत की पुष्टि की है। शहर के एक ब्यापारी की मौत से लोग सहमे हुए है। जानकारी के मुताबिक 76 वर्ष के थे। जो कि कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बीते दिन जिले में 33 नए मामले सामने आए थे। जब कि कल ही रिकार्ड 46 लोग एक साथ स्वस्थ होकर अपने घर गए। जिले में सक्रिय मरीजो की संख्या 154 है। कोरोना से अब तक 2 लोगो की मौत पहले हो चुकी थी आज एक और संक्रमित की मृत्यु की पुष्टि स्वास्थ विभाग ने कि है। इस तरह संक्रमण के टोटल मामले 380 हो गए है। वंही ठीक होने वालों की तादात बढ़कर 224 हो गयी है।जिले में संक्रमण तेजी से बढ़ा है लेकिन उसी रफ्तार से लोग ठीक भी हो रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश पांडे ने इस बात की पुष्टि की है।