Uncategorized भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट!! Staff January 4, 2021 0 नई दिल्ली।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट 7 जनवरी से सिडनी में खेला जाना है। भारत मेलबर्न में खेला गया दूसरे टेस्ट जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। इससे पहले 3 जनवरी को सभी भारतीय क्रिकेटरों की कोरोना जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट आ गई है। अच्छी बात यह है कि सभी खिलाड़ी कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। चिंता इसलिए हो रही थी क्योंकि रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, शुभमन गिल और नवदीप सैनी इसी दौरान बाहर गए थे और रेस्त्रां में लंच किया था। इसके फोटो वीडियो सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया से लेकर भारत तक बवाल मच गया था। कहा जा रहा था कि यह नियमों का उल्लंघन है और हो सकता है कि ये खिलाड़ी सिडनी टेस्ट न खेल पाएं। हालांकि अब कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद टीम मैनेजमेंट ने राहत की सांस ली है। कोरोना जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद बी.सी.सी.आई ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों और सहयोगी स्टाफ की 3 जनवरी, 2021 को कोविड -19 के लिए आरटी-पी.सी.आर टेस्ट हुआ था। सभी परीक्षणों के नकारात्मक परिणाम आए हैं। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में भी पांचों खिलाड़ियों की आलोचना हो रही थी। इस पर बी.सी.सी.आई. सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि खिलाड़ी पर किसी मीडिया कवरेज का असर नहीं है और वे तीसरे टेस्ट के लिए अपनी तैयारी में जुटे हैं। Continue Reading Previous नवनियुक्त एचएमएस अध्यक्ष के साथ प्रबंधन ने की वार्ताNext अवैध उत्खनन में प्रभावी कार्यवाही न करने पर कटनी एसपी का तबादला More Stories Uncategorized गौरेला थाना के सामने स्थित एकमात्र खेल मैदान में बार-बार लग रहा मेला, प्रशासन से हस्तक्षेप की गुहार Staff March 16, 2026 0 Uncategorized पंकज ट्रेवल्स की नई सुविधा का लाभ मिल रहा भर्रीडांड़ से पड़ौर (कोतमा) के लिए। Staff March 16, 2026 0 Uncategorized ए आई सी सी के संगठन सृजन अभियान के तहत सूरजपुर प्रभारी मनोज गुप्ता ने ली बैठक Staff March 15, 2026 0 Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ