धर्मनगरी दद्दा धाम पहुंचे हजारों श्रद्धालु, गुरु की चरण वंदना की, श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा, पूजन और भक्ति भाव के साथ लिया गुरुओं का आशीर्वाद

0

धर्मनगरी दद्दा धाम पहुंचे हजारों श्रद्धालु, गुरु की चरण वंदना की, श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा, पूजन और भक्ति भाव के साथ लिया गुरुओं का आशीर्वाद

कटनी ॥ गुरु पूर्णिमा का पर्व देश भर में मनाया जा रहा है। अपने गुरु को आराध्य मानकर भक्त उनकी पूजन करते हैं, चाहे वे साधु-संत हों या भगवान। इस पर्व को मनाने के लिए गुरु पूर्णिमा पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्म नगरी कटनी कें दद्दा धाम सहित धार्मिक स्थलों में पहुंचे हैं। आश्रम के महंतों, संत और मठ प्रमुखों की देखरेख कें साथ कोरोना नियमों के तहत गुरु की वंदना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया! इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव और पूजन कर परिक्रमा व दान दक्षिणा की ! इसके साथ ही प्रमुख मठ मंदिरों में अपने गुरुओं के पास पहुंच कर भक्त उनकी पूजा अर्चना की ! गुरुदेव पंडित देव प्रभाकर शास्त्री की स्मृति में दद्दा धाम स्थित श्री कृष्ण वृद्ध आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया डॉक्टर अनिल शास्त्री, डॉक्टर सुनील त्रिपाठी एवं पंडित नीरज त्रिपाठी, संजय सत्येंद्र पाठक सहित गुरु भाइयों ने दद्दा के चरण पादुका का पूजन किया इसके पश्चात शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक आरती एवं प्रसादी प्रदान की गई इस अवसर पर विधायक लखन घनघोरिया ने कटनी पहुंचकर गुरुदेव की समाधि के दर्शन किए!

श्री 1008 आनंद महाराज के सानिध्य में मनाया गया गुरु पर्व दक्षिण मुखी हनुमान जी महाराज की की गई महाआरती!

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरु पूजन का कार्यक्रम भव्यता के साथ आयोजित किया गया प्रातः 10 बजे से दक्षिण मुखी सिद्ध पीठ हनुमान जी महाराज कमानिया गेट के महंत श्री 1008 आनंद महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुया । गुरु पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण और सायंकाल महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में सभी भक्तों व जनमानस की उपस्थिति रही सभी ने पुजन ,प्रसाद वितरण व महाआरती कार्यक्रम मैं उपस्थित होकर एवं प्रसाद प्राप्त कर अपने जीवन को सफल बनाया !
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एसकेपी कॉलोनी स्थित श्री शिव शक्ति राम मंदिर परिसर में गृहस्थ संत पंडित शिव कांत शास्त्री इलाहाबाद के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया!
विजयराघवगढ़ की श्री संकटमोचन जगन्नाथ धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में स्वामी गरुड़ध्वज अचार्य महाराज एवं महंत जीयर स्वामी मठ पुरी का पूजन प्रबंधक पंडित जगदीश त्रिपाठी राजाजी सहित उपस्थित शिष्यों ने किया! स्लीमनाबाद में गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई प्रभु कृपा सदन धाम ग्राम भेड़ा में गुरु की चरण वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त करनें दिन भर शिष्यों की कतार लगी रही!

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed