आज छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा दसवीं की परीक्षा के अंतिम दिन जिला शिक्षा अधिकारी ने किया विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

0

जीपीएम/गौरेला (मो शाकिब खान)-आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं की परीक्षा का अंतिम दिन रहा जिसके तहत् आज संस्कृत विषय का पेपर रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी द्वारा आज अपनी टीम के साथ जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जिसके तहत् सर्वप्रथम गौरेला के गुरुकुल स्कूल के परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया गया जहां पर परीक्षा व्यवस्थित रूप से संचालित होती पाई गई। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पेंड्रा के शासकीय मल्टीपर्पस स्कूल में परीक्षा संचालन का जायज़ा लिया और यहाँ पर भी परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होता मिला। किसी प्रकार का कोई नकल प्रकरण नहीं मिला। इस संस्था में आज परीक्षा के दौरान एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बारे में पता चलने पर जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी द्वारा डॉक्टरों के द्वारा इलाज करते तक वहीं पर रहे और उस बच्ची का ढाढ़स बंधाया। फिर जब छात्रा परीक्षा देने के लिये अपने स्थान पर बैठ गई तब फिर उन्होंने दूसरी परीक्षा केंद्र की ओर प्रस्थान किया।

इसके पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नवागांव स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया जहां पर सब व्यवस्थित तरीके से परीक्षा आयोजित होना पाया गया एवं इसके पश्चात् जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आमाडांड स्थित परीक्षा केंद्र का अवलोकन किया गया तथा यहां पर भी सब कुछ व्यवस्थित तरीके से संचालित होना पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed