शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे जेल

0

शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे जेल
कटनी।। ढीमरखेडा थाना पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने और अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को ग्राम हरदुआ अतरिया निवासी सोने सिंह गोंड 50, जो ग्राम सचिव के पद पर पदस्थ हैं, ने थाना ढीमरखेडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 11 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत भवन कटरिया में शासकीय कार्य के दौरान गांव के नानबाई एवं शेषनारायण गोंड ने वहां पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए काम में बाधा उत्पन्न की। प्रकरण में पुलिस ने अपराध क्रमांक 184/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस टीम ने सूझबूझ और सतत प्रयासों के बाद 2 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जिला जेल कटनी भेज दिया गया। बताया गया है कि आरोपियों द्वारा पूर्व में भी पंचायत भवन कटरिया में ताला लगाकर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया था, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हटाया गया था। बावजूद इसके आरोपी लगातार अड़ीबाजी करते रहे और प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे, जिस पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *