डेढ़ टन गांजा सहित दो गिरफ्तार, पांच आरोपी फरार
(Anil Tiwari+91 88274 79966)
शहडोल। पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ल के निर्देशन में चार थानों की पुलिस ने टीम बनाकर एक टन गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है, वहीं मौके का फायदा उठाकर 5 आरोपी भागने में भी सफल हुए हैं, पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आरोपियों की पता तलाश के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है।
पीछा कर किया गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संबलपुर से गांजे की खेप लेकर निकले थे, अमलाई, बुढ़ार, धनपुरी सहित सोहागपुर थानों की पुलिस ने लगभग 200 किलोमीटर तक गाँजा तस्करों का पीछा किया, बुढार निवासी रोहित व अनूपपुर निवासी दीपू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
सफेदपोश भी होंगे बेनकाब
जिले से होकर विंध्य और उत्तर प्रदेश गांजे की सप्लाई होने की खबर पुलिस को मिली थी, पुलिस ने लगभग डेढ़ करोड़ के गाँजा के साथ 3 लाख रुपए नगद व दो लग्जरी कार जप्त की है, आरोपियों से पूछताछ में कई सफेदपोश के नाम सामने आ रहे ,उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बुढार महेंद्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी धनपुरी रत्नाम्बर शुक्ला, अमलाई थाना में पदस्थ एसआई विकास सिंह , थाना प्रभारी सोहागपुर सुदीप सोनी, उमाशंकर चतुर्वेदी , प्रधान आरक्षक हरि , भारत , आरक्षक नरेश, गजेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।