इंटक कार्यालय में आए दो सनसनीखेज मामले*: *वन विभाग के बीट गार्ड की रिश्वतखोरी उजागर, इंटक ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी*
जीपीएम/गौरेला -( मो शाकिब खान)
जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में आज दो सनसनी खेज मामला सामने आया पहला मामला ग्राम पंचायत भदौरा के दद्दू सिंह राठौर का है जिसका भैसा को सियार ने मार दिया था 2022में जिसकी जानकारी पूरे दस्तावेज के साथ बीट गार्ड राकेश राठौर के पास जमा किया गया था दद्दू सिंह राठौर के द्वारा मुआवजा की राशी के लिए जिस पर बीट गार्ड राकेश राठौर ने चार साल से मामले को दबा कर रखा था।
वही दद्दू सिंह राठौर का दूसरा जानवर बिजली तार की चपेट में आने से मृत हो गया था दोनों मामले में चार साल से मुंवाबजा नहीं पाने के बाद दद्दू सिंह राठौर ने अपनी शिकायत जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में आकर की थी जिसपर कारवाई करते हुए इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने बिजली विभाग से दद्दू सिंह राठौर को 30200हजार का मुंवाबजा का चेक दिला दिया था। 
वही वन विभाग में d f o मैडम से बात करते हुए इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मामले की जानकारी देते हुए मुवाबजा की राशि दद्दू सिंह राठौर को दिलवाने की बात कही जिस पर d f o मैडम ने बताया कि जिस बीट गार्ड के क्षेत्र में यह घटना हुई है उसी के माध्यम से आने पर कारवाई होती है जिसके बाद इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने दद्दू सिंह राठौर को बीट गार्ड राकेश राठौर के पास शिकायत की कापी मंगवाने भेजा जिसके बाद दद्दू सिंह राठौर ने बीट गार्ड राकेश राठौर से शिकायत की कापी लेने गए जहां बीट गार्ड राकेश राठौर ने शिकायत की कापी वापस करते हुए पीड़ित को यह कहा कि उसी समय बोला था खर्चा पानी दे दो तो तुम्हारे मामले को d f o कार्यालय प्रकरण बना कर भेज देता लेकिन तुम पैसा नहीं दिए तो मैं नहीं भेजा यह कहते दद्दू सिंह की दी हुई शिकायत को चार साल बाद वापस कर दिया जिसको लेकर पीड़ित इंटक अध्यक्ष को कापी दिखाया कापी देखने के बाद इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने कहां की इतनी बड़ी दिलेरी और हिम्मत एक बीट गार्ड के द्वारा की खर्चा पानी के लिए पैसा पहले नहीं दिया गया तो उसके जानवर का मुआवजा प्रकरण के मामले को चार साल से d f o कार्यालय भेजा ही नहीं गया और पीड़ित को दिलेरी के साथ उसी कॉपी को वापस कर दिया गया है कि जो करते बने करते रहना इंटक अध्यक्ष ने d f o रिश्मी चांद को फोन पर सारी जानकारी देते हुए कहां है कि बीट गार्ड के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित दद्दू सिंह राठौर को उसके मवेशी का मुंवाबजा दिलाया जाए साथ ही इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने कहा है कि इस मामले को लेकर इंटक परिवार के साथ कलेक्टर महोदया को ज्ञापन सौंपा जाएगा और बीट गार्ड राकेश राठौर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जायेगी कारवाई नहीं होने पर इंटक परिवार आगे बढ़ा कदम उठा शक्ति चाहे धरना प्रदर्शन करना पड़े या वन विभाग का घेराव लेकिन इस मामले को दबने नहीं दिया जायेगा वहीं दूसरा मामला ग्राम पंचायत धनौली के मजदूर संत लाल कोल का था जिसकी नाबालिक बेटी को प्रेम जाल में फंसा कर गांव का ही लड़का भगा कर ले गया जिसकी शिकायत मजदूर ने जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में आकर की जिसकी शिकायत पर इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मजदूर को बताया कि ये मामला थाने में देना चाहिए लेकिन मजदूर ने कहा कि थाने में मेरे साथ कोई जाने वाला नहीं है जिसके बाद इंटक अध्यक्ष ने मजदूर को कल बुलाते हुए कहां की t i साहब से मै आपकी शिकायत दर्ज करूंगा और जब आप t i से मिलोगे तो दुबारा कभी किसी मामले में इंटक कार्यालय नहीं आओगे इतने अच्छे और प्यार से एक एक गरीब मजदूर की शिकायत को संज्ञान में लेकर काम करते हैं जिसके इंटक अध्यक्ष ने मजदूर को कल बुलाते हुवे वापस भेज दिया