मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शादी के बंधन में बंधें 30 जोड़े, नगर निगम के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शादी के बंधन में बंधें 30 जोड़े, नगर निगम के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम

कटनी ॥ मध्यप्रदेश सरकार ने अपनी “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना” के माध्यम से गरीब परिवारों की कन्याओं की शादी का खर्च उठाने की सहायता की जाती है। इस योजना के तहत, आवेदक को एक समान अंश निधि की सहायता दी जाती है जिसे शादी के खर्चों के लिए उपयोग किया जा सकता है। यह धनराशि सीमा के रूप में निर्धारित होती है। इसी कड़ी में कटनी नगर निगम द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत केसीएस कन्या शाला परिसर में आज 7 जून को विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें 30 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया जो नगर निगम सीमा के 45 वार्डों में से बड़ी संख्या है। इससे इस योजना की महत्वपूर्णता और समाज में इसकी लोकप्रियता का अनुमान लगाया जा सकता है। जिसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर सभी दूल्हों को सजाकर बारात निकाली गई और वर पक्ष के लोगों को मंडप स्थल पर पहुंचने का समय दिया गया । इस योजना के अंतर्गत कटनी नगर निगम की ओर से विवाह के व्यवस्थापन की गई। जिससे विवाह के संबंधित समस्त व्यवस्थाओं की निगरानी की गई । सकेगी। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें विवाह करने वाले पंडित भी उपस्थित रहें जो संबंधित धर्म के अनुसार विवाह की रस्में पूरी कराई । विवाह संपन्न कराने के बाद दूल्हा- दुल्हन को 51 हजार रुपए का चैक वितरण किया गया । इसके अंतर्गत विधवा, अनाथ तथा निराक्षित कन्याओं को भी शामिल किया गया है। इस योजना के माध्यम से परिवार को विवाह के समय आने वाली आर्थिक कठिनाइयों से निवारण मिल रहा है।
सभी दाम्पत्य जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की।
