विजयराघवगढ़ को बजट में बड़ी सौगात: पुल-सड़कों पर सैकड़ों करोड़, गांव-गांव विकास की नई राह

0

विजयराघवगढ़ को बजट में बड़ी सौगात: पुल-सड़कों पर सैकड़ों करोड़, गांव-गांव विकास की नई राह
कटनी।। मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत जनहितैषी बजट में विजयराघवगढ़ विधानसभा को विकास की बड़ी सौगात मिली है। पुल, सड़क, ग्राम विकास और शिक्षा के क्षेत्र में करोड़ों रुपये की स्वीकृतियों से क्षेत्र के गांवों और कस्बों में बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा। बरही–मैहर मार्ग पर कुटेश्वर पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से के पुनर्निर्माण हेतु लागत बढ़ाकर 93.94 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव बजट में शामिल किया गया है। वहीं पिपरौध–देवरी हटाई– बड़वारा– बसाड़ी– विजयराघवगढ़–कैमोर मार्ग के लिए 2.5 करोड़ रुपये तथा बरही–खितौली रोड पर 6 किमी लंबे कुंआ से कुठिया मोहगवां मार्ग के निर्माण हेतु 6.08 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।
ग्रामीण परिवेश वाले क्षेत्र के लिए भी बजट में खास प्रावधान किए गए हैं। 2 हजार से अधिक जनसंख्या और 500 पशुधन वाले गांवों को मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना तथा मजरा-टोला सड़क योजना से सीधा लाभ मिलेगा, जिससे आंतरिक सड़कों और ग्राम अवसंरचना का सुदृढ़ीकरण होगा। इसके साथ ही कई शासकीय स्कूलों के उन्नयन का प्रस्ताव भी बजट में रखा गया है। लोक निर्माण विभाग की सड़क योजना के तहत कैमोर, विजयराघवगढ़, बसाड़ी, बड़वारा, देवरी हटाई, पिपरौध, मतवारी, चरगवां, मवई, अमगवां और बहोरीबंद तक 74 किलोमीटर मार्ग के निर्माण के लिए 160 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे आवागमन सुगम होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। इन महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट विजयराघवगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा देगा और गांव-गांव तक प्रगति का लाभ पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed