यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले विकास ने की कलेक्टर से मुलाकात

0

यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले विकास ने की कलेक्टर से मुलाकात

कटनी॥ संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी-2022 के घोषित परीक्षा परिणाम में 468वी रैंक से सफलता हासिल करने वाले विजयराघवगढ़ के विकास गुप्ता ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर अवि प्रसाद से मुलाकात की। कलेक्टर श्री प्रसाद ने विकास को मिली शानदार सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री प्रसाद ने विकास गुप्ता को सफल प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए आवश्यक टिप्स दिए। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी को दूसरों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। साथ ही लोगों की बात धैर्यपूर्वक सुनना बहुत जरूरी है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने विकास गुप्ता से चर्चा के दौरान कहा कि प्रशासनिक सेवा के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभ दिलाने के लिए अपनी क्षमता व दक्षता दिखाने का पूरा अवसर मिलता है। इसलिए विकास व सामाजिक बदलाव का  वाहक और प्रेरक बनकर जनहित में कार्य करने का सुअवसर मिलता है। इस सेवा के माध्यम से समाज के गरीब, वंचित, शोषित और सभी वर्गों के लिए हर समय कुछ बेहतर करने के अवसर मिलते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed