टीकाकरण केन्द्र फुनगा में बढ़ चढ़कर ग्रामीणों ने लिया हिस्सा
अनूपपुर। जनपद पंचायत जैहतरी ग्राम पंचायत फुनगा मे ग्रामीण वालों ने ज्यादा ज्यादा जनसंख्या में जाकर टीका लगवाया और कम से कम 300 से 400 लोगों ने निराश होकर घर के लिए लौट गये। वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण फुनगा सेक्टर पर 150 वैक्सीन आया था, फिर 50 वैक्सीन और मंगाया गया, टोटल वैक्सीन 200 लगाए गए हैं, अगर कल वैक्सीन 500 भी होते तो ग्राम पंचायत फुनगा कल पूरा वैक्सीन लगता और नहीं मिलने पर बाकी लोग निराश लौटना पड़ा और सभी को आने जाने की सुविधा भी प्रदान कर रहे थे।
यह रहे उपस्थित
कोरोना महामारी से बचने के लिए एक मात्र विकल्प है कि समय पर टीका लगवाया जाए, ताकि जल्द ही इस कोरोना से जीता जा सके और देश को खुशहाल एवं संमृद्ध बनाया जा सके। चौकी प्रभारी फुनगा आरबी शर्मा, सुजीत सिंह, राकेश कनासे फुनगा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल, फुनगा हल्का पटवारी मिथलेश तिवारी, डिप्टी रेंजर रमेश पटेल, फुनगा सचिव सीताराम पनिका, सरपंच नरेन्द्र सिंह, उप सरपंच उमेश अग्रवाल, पाली सचिव सुनील मिश्रा आदि उपस्थित रहे।