बच्चों को दिये गये गर्म कपड़े
(अमित दुबे) – 7000656045
शहडोल। श्वेतांश वेल्फेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा शुक्रवार घरौला मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी सेंटर से लगे निर्धन वर्ग के बच्चों में स्वेटर, शॉल एवं अन्य गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। ट्रस्ट की संस्थापिका श्रीमती श्वेता अग्रवाल और उनकी टीम ने सभी बच्चों को स्वेटर पहनाये और उनके साथ आए बालकों के बीच गर्म कपड़े वितरित किए। इस अवसर पर श्रीमती अनीता गुप्ता, प्रतिष्ठित व्यवसाई अभिषेक अग्रवाल एवं सुश्री शुभांगी गुप्ता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। स्मरणीय है कि आज बड़े दिन के उपलक्ष्य में बच्चों के बीच उनकी जरूरत को देखते हुए यह सामग्री का वितरण किया गया।