चलाई पिचकारियां, मची रंग-गुलाल की धूम रंगोत्सव पर बच्चों ने कलेक्टर संग खेली रंगों की होली
चलाई पिचकारियां, मची रंग-गुलाल की धूम रंगोत्सव पर बच्चों ने कलेक्टर संग खेली रंगों की होली
कटनी।। रंगों के पर्व होली पर कलेक्टर आशीष तिवारी बच्चों के साथ बच्चे बने नजर आए। उन्होंने आसरा बाल गृह के बच्चों की नटखट टोली के साथ कलेक्टर निवास में रंग और गुलाल की जमकर होली खेली और बच्चों की खुशियों में शामिल हुए। बच्चों ने यहां लजीज व्यंजनों और मिठाईयों का ज़ायका लिया। कलेक्टर के ने निज निवास पर आयोजित होली कार्यक्रम में बाल गृह के बच्चों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया। जहां कलेक्टर ने बच्चों के साथ जमकर होली खेली। बच्चों की खुशियों में शामिल कलेक्टर श्री तिवारी को बच्चों ने रंग और गुलाल से सराबोर कर दिया। बच्चों की खुशी के साथ होली का यह पर्व दोगुना उत्साह वाला हो गया। कलेक्टर के साथ नटखट अंदाज में होली खेल रहे बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी। साथ साथ जिले के मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ होली खेली। इस दौरान जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, निगमायुक्त तपस्या परिहार, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी, एसडीएम बहोरीबंद राकेश चौरसिया एवं विजयराघवगढ़ एसडीएम विवेक गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा , तहसीलदार अजीत तिवारी सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी।