15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू, 52,991 किसानों ने कराया पंजीयन
15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू, 52,991 किसानों ने कराया पंजीयन
कटनी।। जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 15 अप्रैल से शुरू होगा। इस वर्ष 52 हजार 991 किसानों ने पंजीयन कराया है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी खरीदी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। शासन द्वारा गेहूं की खरीदी 2625 रुपये प्रति क्विंटल बोनस सहित की दर से की जाएगी और भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा। उपार्जन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा।
कलेक्टर ने केंद्रों पर छाया, पेयजल, पंखे, तिरपाल तथा छन्नों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही केवल एफएक्यू गुणवत्ता का साफ-सुथरा गेहूं ही खरीदा जाएगा। किसानों से निर्धारित मानकों का पालन करने की अपील की गई है।