हाथों में तलवार, आंखों में आत्मविश्वास बेटियों ने दिखाया साहस का विराट रूप हर दिल में जगा गर्व और सम्मान नारी शक्ति का महाआविष्कार शौर्य प्रदर्शन 2026 बना प्रेरणा का स्रोत

0

हाथों में तलवार, आंखों में आत्मविश्वास बेटियों ने दिखाया साहस का विराट रूप हर दिल में जगा गर्व और सम्मान
नारी शक्ति का महाआविष्कार शौर्य प्रदर्शन 2026 बना प्रेरणा का स्रोत
कटनी।। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर नव परिवर्तन प्रकाश फाउंडेशन द्वारा आयोजित शौर्य प्रदर्शन 2026 कार्यक्रम शहर में नारी शक्ति के अद्वितीय उत्सव के रूप में संपन्न हुआ। साधुराम स्कूल, सुभाष चौक में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बालिकाओं और महिलाओं ने अपने साहस, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा कौशल का शानदार प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में प्रतिभागी बेटियों ने तलवार संचालन, दंड (लाठी) संचालन, कराटे, सेल्फ डिफेंस एवं आधुनिक आत्मरक्षा तकनीकों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। तलवार से मुकाबला (फाइटिंग डेमो) और साहसिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं, जिन्हें देखकर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन की खास बात यह रही कि प्रतिभागी युवतियों ने 17 दिवसीय कठोर प्रशिक्षण के बाद मंच पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जो नारी शक्ति के आत्मबल, अनुशासन और संघर्षशीलता का जीवंत उदाहरण बना। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि महिलाएं किसी भी परिस्थिति में स्वयं की रक्षा करने में सक्षम हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, श्रीमती अनुकृति पाठक एवं यश पाठक उपस्थित रहे। पावन सानिध्य महाराज धीरज पाण्डेय (पुजारी, माँ शारदा पीठ मैहर) का प्राप्त हुआ। वहीं वरेण्य अतिथि के रूप में बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सोनम डेहरिया ने की। विशिष्ट अतिथियों में रत्नेश दीक्षित, सुनील मिश्रा, श्रीमती मीना धीरज पाण्डेय, जीतिमा तिवारी, श्रीमती ज्योति विनय दीक्षित एवं वाल्मिक पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में सुरक्षा और सम्मान की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने इसे समय की आवश्यकता बताते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने पर बल दिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम प्रभारी अंकुश बाबू तिवारी एवं संस्था के उपाध्यक्ष आशुतोष विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से नव परिवर्तन प्रकाश फाउंडेशन ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि उसका उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में स्थायी परिवर्तन लाना है। संस्था शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय रहकर सेवा, समर्पण और संस्कार की त्रिवेणी के रूप में कार्य कर रही है। संस्था के मार्गदर्शन में प्रदीप मिश्रा डिप्टी कलेक्टर, डॉ. उमा निगम, डॉ. चित्रा प्रभात, डॉ. स्नेहा चौधरी एवं सुनील बाजपेयी जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों का सहयोग मिल रहा है, वहीं युवा समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी संस्था को और अधिक सशक्त बना रही है। निःशुल्क कोचिंग, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और नारी सुरक्षा जागरूकता जैसे प्रयासों के माध्यम से संस्था समाज में नई चेतना का संचार कर रही है। संस्था के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक के रूप में प्रदीप मिश्रा जी डिप्टी कलेक्टर, कटनी, डॉ. उमा निगम जी वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ, डॉ. चित्रा प्रभात जी प्राचार्य, शासकीय कन्या महाविद्यालय, डॉ. स्नेहा चौधरी वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ तथा सुनील बाजपेयी प्राचार्य, शासकीय तिलक महाविद्यालय का सतत मार्गदर्शन संस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है। वहीं कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में राजकुमार राजा सोनी , नकुल सचदेवा , हर्ष पाण्डेय , दीपेन्द्र मिश्रा संचालक DIS ग्रुप, पारस जैन, नवीन सोनकर , सचिन गुप्ता , सुरेन्द्र सिंह एवं राहुल बर्मन
जैसे युवा समाजसेवियों का सहयोग संस्था की ऊर्जा और संकल्प को और सशक्त बना रहा है। संस्था का स्पष्ट संदेश है सेवा ही हमारा संकल्प, परिवर्तन ही हमारा लक्ष्य शौर्य प्रदर्शन 2026 केवल एक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि यह नारी शक्ति के साहस, स्वाभिमान और आत्मविश्वास का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा, जिसने यह साबित कर दिया कि जब बेटियों को अवसर और सही मार्गदर्शन मिलता है, तो वे न केवल अपने सपनों को साकार करती हैं, बल्कि पूरे समाज को नई दिशा देने का सामर्थ्य भी रखती हैं। शौर्य प्रदर्शन 2026 न केवल एक कार्यक्रम रहा, बल्कि यह नारी शक्ति के साहस, आत्मविश्वास और स्वाभिमान का सशक्त संदेश बनकर सामने आया, जिसने उपस्थित हर व्यक्ति को प्रेरित किया। शौर्य प्रदर्शन ने यह सिद्ध कर दिया कि जब बेटियों को अवसर और मार्गदर्शन मिलता है, तो वे न केवल अपने सपनों को साकार करती हैं, बल्कि पूरे समाज को नई दिशा देने का सामर्थ्य भी रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed